मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को रामपुर बुशहर के नोगली में जनसभा को संबोधित किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लिखा, “रामपुर बुशहर के नोगली में जनसभा को संबोधित किया। हिमाचल की समृद्धि का रास्ता गांवों से होकर गुज़रेगा। इसी सोच के साथ बजट में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को प्राथमिकता दी है, ताकि गांवों में आमदनी और रोजगार के अवसर बढ़ें। गांव की अर्थव्यवस्था में किसान और पशुपालक अहम भूमिका निभाते हैं। उनकी मेहनत को उचित मूल्य मिले, इसके लिए दूध की खरीद पर एमएसपी लागू की है।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “गांवों के विकास के साथ बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाना भी हमारी जिम्मेदारी है। सरकारी सबीएसई स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी है और सभी विषयों के शिक्षकों की नियुक्तियां की जा रही हैं। अब तक करीब 2 हजार शिक्षकों की नियुक्ति हो चुकी है। लोगों को बेहतर इलाज मिले, इसके लिए स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। देश-दुनिया के बड़े अस्पतालों में उपलब्ध आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं हिमाचल में उपलब्ध करवाई जा रही हैं।”
News Source : Social Media
Image Source : X @SukhuSukhvinder
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



