केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने सीडब्ल्यूपीआरएस पुणे की गतिविधियों की समीक्षा की

0
90
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने सीडब्ल्यूपीआरएस पुणे की गतिविधियों की समीक्षा की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को सीडब्ल्यूपीआरएस (सीडब्ल्यूपीआरएस) पुणे की गतिविधियों की समीक्षा की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने लिखा, “आज केंद्रीय जल एवं विद्युत अनुसंधान शाला (सीडब्ल्यूपीआरएस), पुणे की गतिविधियों की समीक्षा की। इस दौरान संस्थान की अब तक की प्रमुख उपलब्धियों, वर्तमान शोध कार्यों और भविष्य की योजनाओं के संबंध में विस्तृत प्रस्तुति दी गई।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “वर्ष 1916 में स्थापित यह प्रतिष्ठित संस्थान पिछले 110 वर्षों से देश में जल संसाधन प्रबंधन, बांधों एवं जलविद्युत परियोजनाओं, नदी प्रबंधन तथा बंदरगाहों के विकास में महत्वपूर्ण तकनीकी एवं वैज्ञानिक योगदान देता आ रहा है। अनेक राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में संस्थान की उल्लेखनीय भूमिका रही है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण के लिए हमारे अनुसंधान एवं तकनीकी संस्थानों को और अधिक आधुनिक, सक्षम एवं सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। मुझे विश्वास है कि सीडब्ल्यूपीआरएस अपनी विशेषज्ञता, अनुसंधान और आधुनिक तकनीक के माध्यम से देश के जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन तथा विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा।”

News Source : Social Media

Image Source : X @CRPaatil

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here