मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने गुरुवार को चेन्नई में ‘विंडरजी इंडिया’ के 8वें संस्करण के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में तमिलनाडु के ऊर्जा संसाधन और कानून मंत्री सी.टी.आर. निर्मलकुमार भी मौजूद थे। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, भारत का पवन ऊर्जा क्षेत्र विकास के एक नए दौर में प्रवेश कर रहा है। इस विकास को बिजली की बढ़ती मांग, तकनीकी प्रगति, मजबूत घरेलू विनिर्माण और पवन-सौर-स्टोरेज समाधानों के एकीकरण से गति मिल रही है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि भारत ने पिछले साल रिकॉर्ड 6 GW से अधिक पवन ऊर्जा क्षमता जोड़ी है और 2030 तक 100 GW के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में काम कर रहा है। अभी भी इस क्षेत्र में अपार संभावनाएं मौजूद हैं, जो निवेश, नवाचार, विनिर्माण और रोजगार के लिए बड़े अवसर प्रदान करती हैं और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के विजन को आगे बढ़ाती हैं।
News Source : Social Media
Image Source : X @JoshiPralhad
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



