उप्र : सीएम योगी ने बलरामपुर में 803 करोड़ रुपए से अधिक लागत की 78 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

0
95
उप्र : सीएम योगी ने बलरामपुर में 803 करोड़ रुपए से अधिक लागत की 78 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बलरामपुर में 803 करोड़ रुपए से अधिक लागत की 78 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लैपटॉप, चाबी, चेक एवं स्वीकृति-पत्र प्रदान किए गए। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तर प्रदेश सरकार ने बताया कि सीएम योगी ने आश्वस्त किया कि बलरामपुर के विकास के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। किसानों, नौजवानों, व्यापारियों एवं बेटियों की आवश्यकताओं के अनुरूप हर जरूरी विकास कार्य डबल इंजन सरकार प्राथमिकता से पूरा करेगी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “जगज्जननी माँ पाटेश्वरी देवी के पावन धाम जनपद बलरामपुर में आज ₹803 करोड़ से अधिक लागत की 78 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर यहां के विकास को गति प्रदान की। इस अवसर पर विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक, लैपटॉप एवं प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए। बलरामपुर जिले के लिए पैसे की कमी नहीं होने देंगे। विकास के लिए यहां के नौजवानों, किसानों, व्यापारियों और बेटियों के लिए जो योजना आवश्यक होगी, उसकी पूर्ति डबल इंजन की भाजपा सरकार करेगी। सभी लाभार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शारदीय नवरात्रि की मंगलमय शुभकामनाएं।”

News Source : Social Media

Image Source : X @CMOfficeUP

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here