मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को चंडीगढ़ से विभिन्न 20 योजनाओं के तहत 50 लाख 46 हजार 624 पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में 1,634 करोड़ रुपए से अधिक की लाभ राशि हस्तांतरित की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ हरियाणा ने लिखा, “दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 12वीं किश्त के तहत 10 लाख 10 हजार लाभार्थियों के खातों में ₹212 करोड़ 16 लाख , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 35 लाख से अधिक लाभार्थियों को ₹1,131 करोड़ 7 लाख तथा भावांतर भरपाई योजना के तहत आलू और फूलगोभी उत्पादक किसानों को ₹34 करोड़ 79 लाख की राशि वितरित की गई।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ हरियाणा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “साथ ही आज उन्होंने हर घर-हर गृहिणी योजना के तहत सब्सिडी, दयालु योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता, नए राशन डिपो के आवंटन के लिए ऑनलाइन पोर्टल तथा अटल पुस्तकालयों के लिए पुस्तक सेतु पोर्टल का भी शुभारंभ किया।”
News Source : Social Media
Image Source : X @cmohry
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



