दिल्ली : सीएम गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री यादव के साथ आनंद विहार एवं आसपास के क्षेत्रों में प्रदूषण कम करने के लिए किए जा रहे कार्यों-व्यवस्थाओं की समीक्षा की

0
74
दिल्ली : सीएम गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री यादव के साथ आनंद विहार एवं आसपास के क्षेत्रों में प्रदूषण कम करने के लिए किए जा रहे कार्यों-व्यवस्थाओं की समीक्षा की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ आनंद विहार एवं आसपास के क्षेत्रों में प्रदूषण कम करने के लिए किए जा रहे विभिन्न कार्यों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, कैबिनेट सहयोगी मनजिंदर सिंह सिरसा, डॉ. पंकज कुमार सिंह, विधायक ओम प्रकाश शर्मा सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम रेखा गुप्ता ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “साथ ही 150 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर डीटीसी के बेड़े में शामिल किया गया और पांच प्रमुख स्थानों पर सार्वजनिक ईवी चार्जिंग स्टेशनों का शुभारंभ किया गया। हमारी सरकार एक ओर दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन बेड़े में लगातार नई इलेक्ट्रिक बसें जोड़ रही है, तो दूसरी ओर ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का भी तेजी से विस्तार कर रही है। आज 150 नई बसों के जुड़ने से दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या लगभग 6,800 हो गई है। हम 14,000 ईवी बसों के लक्ष्य को लेकर मिशन मोड में आगे बढ़ रहे हैं।”

News Source : Social Media

Image Source : X @byadavbjp

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here