मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को “हरिद्वार कुंभ-2027” की वेबसाइट, गीत और आधिकारिक लोगो को लॉन्च किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्रीगण उपस्थित रहे। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार हरिद्वार कुंभ-2027 को भव्य एवं दिव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “कुंभ की आधिकारिक वेबसाइट https://haridwarkumbh.uk.gov.in के माध्यम से श्रद्धालुओं और आगंतुकों को आयोजन से जुड़ी प्रामाणिक जानकारियां डिजिटल माध्यम से उपलब्ध होंगी। यह ऐतिहासिक आयोजन देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक परंपराओं और गौरवशाली विरासत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने के साथ ही भारत की सांस्कृतिक चेतना और आध्यात्मिक वैभव को भी प्रदर्शित करेगा।”
News Source : Social Media
Image Source : X @pushkardhami
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



