छत्तीसगढ़ : सीएम विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

0
95
छत्तीसगढ़ : सीएम विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को नया रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में ‘मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन’ की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ छत्तीसगढ़ ने बताया कि मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। गांवों, जनजातीय एवं दूरस्थ अंचलों की प्रतिभाओं को सही समय पर पहचान, बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं और पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराए जायेंगे जिससे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का गौरव बढ़े।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ छत्तीसगढ़ ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि बैठक में एथलेटिक्स, तीरंदाजी, हॉकी, मुक्केबाजी, कुश्ती, भारोत्तोलन, तैराकी, बैडमिंटन, जूडो और कबड्डी सहित विभिन्न खेलों के विकास, टैलेंट हंट और मुख्यमंत्री ट्रॉफी के माध्यम से नियमित प्रतियोगिताएं आयोजित करने पर चर्चा हुई। बैठक में मिशन के लिए आगामी पांच वर्षों की स्पष्ट एवं परिणामोन्मुख कार्ययोजना पर विस्तृत मंथन किया गया।

News Source : Social Media

Image Source : X @ChhattisgarhCMO

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here