केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह के साथ राज्यों के कृषि मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों से पराली प्रबंधन के विषय पर चर्चा की

0
86
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह के साथ राज्यों के कृषि मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों से पराली प्रबंधन के विषय पर चर्चा की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने मंगलवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में राज्यों के कृषि मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों से पराली प्रबंधन के विषय पर चर्चा की।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “हम किसान भाइयों को पराली जलाने के बजाय बेहतर और टिकाऊ विकल्प उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं, ताकि उनकी आय में वृद्धि हो और मिट्टी की गुणवत्ता भी बनी रहे। इस दिशा में कृषि मशीनों की उपलब्धता, उनके प्रभावी उपयोग और जन-जागरूकता पर विशेष जोर दिया जा रहा है। हमारा लक्ष्य पराली जलाने की घटनाओं में कमी लाना, किसानों को लाभकारी विकल्प उपलब्ध कराना और पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखना है।”

News Source : Social Media

Image Source : X @byadavbjp

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here