मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज नई दिल्ली में आयोजित ‘बृहत्तर भारत’ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सहभागिता की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने लिखा, “भारत की सांस्कृतिक विरासत विश्व के साथ हमारे ऐतिहासिक और सभ्यतागत संबंधों का सशक्त सेतु भी है। नई दिल्ली में आयोजित ‘बृहत्तर भारत’ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सहभागिता करते हुए भारत की उन सांस्कृतिक कड़ियों को समझने और वैश्विक पटल पर सामने लाने के महत्व को रेखांकित किया, जिन्होंने सदियों से विभिन्न देशों और समाजों को परस्पर जोड़ा है।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, संवर्धन और वैश्विक प्रसार के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि ‘बृहत्तर भारत’ जैसी पहलें साझा विरासत पर शोध, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और सांस्कृतिक संवाद को नई दिशा देने के साथ भारत की वैश्विक सांस्कृतिक पहचान को और सुदृढ़ करेंगी।
News Source : Social Media
Image Source : X @gssjodhpur
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



