मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज उमरिया जिले के ग्राम गुरुवाही में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की और ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ के अंतर्गत प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में 1834 करोड़ रुपए से अधिक की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की। साथ ही सीएम यादव ने 450 रुपए में गैस सिलेंडर रीफिल योजना के अंतर्गत 23 लाख से अधिक पात्र बहनों के खातों में दो माह की 115.10 करोड़ रुपए की अनुदान राशि का भी अंतरण किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 57 करोड़ रुपए की लागत के 68 निमाण कार्यों का भूमिपूजन एवं 87 करोड़ रुपए की लागत के 68 विकास कार्यों का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को सौगात दी। कार्यक्रम से पहले सीएम यादव ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिलें भी वितरित कीं।
News Source : Social Media
Image Source : X @CMMadhyaPradesh
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



