(मप्र): भक्त भय से निवृत हो जाता है कथा सुदर्शन बना देती है- डॉ नीलिम्प त्रिपाठी

0
85
(मप्र): भक्त भय से निवृत हो जाता है कथा सुदर्शन बना देती है- डॉ नीलिम्प त्रिपाठी

(भोपाल): श्रीमद् देवी भागवत कथा के चतुर्थ दिवस के अवसर पर व्यासपीठ से आचार्य डॉ निलिम्प त्रिपाठी ने शक्ति की महिमा बताई। भोपाल के छान स्थित महर्षि शिक्षा संस्थान में वेद विद्या मार्तंड ब्रह्मचारी डॉ गिरीश जी के निर्देशन में श्रीमद् देवी भागवत पुराण की पुनीत कथा चल रही है। आज देवी चरित्रों और धर्म-अध्यात्म के प्रसंगों की विस्तृत व्याख्या हुई।

मधु कैटभ के मेद से यह धरती मेदिनी कहलाई, विस्तार से पृथ्वी और धारण करने से धरणी कहलाई। आचार्य जी ने देवी भागवत पुराण के अंतर्गत शक्ति उपासना, भक्ति और मानव जीवन में धर्म के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में भक्त और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। पूरा परिसर देवी भजनों और जयकारों से गूंजता रहा। कथा के दौरान बताया गया कि किस प्रकार सच्ची श्रद्धा, निष्ठा और नामस्मरण से मां अम्बा की कृपा प्राप्त होती है और जीवन के सभी संकट दूर होते हैं ।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here