मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज वाराणसी में ‘स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह’ में स्वच्छता मित्रों को सम्मानित किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम योगी ने लिखा, “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन व नेतृत्व में अविनाशी काशी अपनी आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए नए कलेवर और आभा के साथ आगे बढ़ रही है। आज जनपद वाराणसी में प्रधानमंत्री जी के स्वच्छ काशी के विजन को धरातल पर साकार करने वाले स्वच्छता मित्रों को सम्मानित किया।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “मैं आश्वस्त करता हूं कि डबल इंजन की सरकार अपने स्वच्छता मित्रों के हितों के संरक्षण के लिए सदैव तत्पर रहेगी। सभी को शारदीय नवरात्रि एवं विजयादशमी की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।”
News Source : Social Media
Image Source : X @myogiadityanath
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



