मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) द्वारा आयोजित ‘कौमारभृत्य’ पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ‘कौमाराकॉन-2026’ के तीसरे संस्करण में भाग लिया। उपराष्ट्रपति ने आयुर्वेद में और अधिक वैज्ञानिक शोध किए जाने का आह्वान किया, ताकि पारंपरिक स्वास्थ्य देखभाल पद्धतियों की प्रभावशीलता साबित हो सके, मरीजों का भरोसा मजबूत हो सके और भारत की पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों को वैश्विक स्तर पर और अधिक स्वीकार्यता मिल सके।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस कार्यक्रम के दौरान, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘आयुष स्टार्टअप पोर्टल’, ‘AIIA-iCAINE’ वेबसाइट और ‘आयुर्वेद डिजिटल इनोवेशन एंड वेंचर एक्सेलरेशन फैसिलिटी’ (AyuDIVA) का उद्घाटन किया। उन्होंने ‘वमन ऐप’ (Vamana App) और ‘पंचकर्म असेसमेंट ऐप’ भी लॉन्च किए। उनकी उपस्थिति में, अमेरिका के महर्षि इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (एमआईयू) और नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) के बीच एक अंतर्राष्ट्रीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) का आदान-प्रदान भी किया गया।
News Source : Social Media
Image Source : X @VPIndia
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



