नई दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव से मुलाकात की

0
113
नई दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव से मुलाकात की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज नई दिल्ली में भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव से मुलाकात की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में वित्त मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान उन्होंने भारत-रूस के बीच वित्तीय और आर्थिक सहयोग को मजबूत करने, द्विपक्षीय व्यापार को आसान बनाने, निवेश प्रवाह को बढ़ाने और बेहतर वित्तीय कनेक्टिविटी के अवसरों की तलाश करने पर चर्चा की।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि दोनों पक्षों ने भारत-रूस की लंबे समय से चली आ रही साझेदारी को और गहरा करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

News Source : Social Media

Image Source : X @FinMinIndia

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here