मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को पटना के ज्ञान भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात के बनासकांठा में आयोजित प्रधानमंत्री किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि के तहत देश के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 18,690 करोड़ रुपए से अधिक की राशि हस्तांतरित की। बिहार के 73 लाख से अधिक किसानों को 1,476 करोड़ रुपए की सहायता मिली।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आदरणीय प्रधानमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रभावित किसानों को फसल क्षति का मुआवजा देने तथा कृषि को बाजार एवं एमएसपी से जोड़कर किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दिया।
News Source : Social Media
Image Source : X @officecmbihar
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



