लखनऊ : सीएम योगी ने ‘सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना’ का शुभारंभ किया

0
79
लखनऊ : सीएम योगी ने 'सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना' का शुभारंभ किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर लखनऊ में युवाओं की प्रगति के लिए 1,725 करोड़ रुपए लागत की प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसर सृजित करने वाली ऐतिहासिक पहल ‘सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना’ का शुभारंभ किया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “अपने युवाओं को राष्ट्रीय एकता के भाव से जोड़ना तथा प्रदेश में उनके कौशल विकास और रोजगार के लिए प्रभावी व्यवस्था करना डबल इंजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ‘लौह पुरुष’, ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर आज लखनऊ में युवाओं की प्रगति के लिए ₹1,725 करोड़ लागत की प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसर सृजित करने वाली ऐतिहासिक पहल ‘सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना’ का शुभारंभ किया। साथ ही, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक एवं टूलकिट तथा युवा साथियों को जॉब ऑफर लेटर भी प्रदान किए। इस अवसर पर युवाओं के स्किलिंग एवं प्लेसमेंट को लेकर विभिन्न कंपनियों के साथ एमओयू भी किए गए। सभी लाभार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”

News Source : Social Media

Image Source : X @myogiadityanath

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here