केंद्रीय मंत्री नड्डा ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की शपथ दिलाई

0
70
केंद्रीय मंत्री नड्डा ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को 'राष्ट्रीय एकता दिवस' की शपथ दिलाई

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा ने शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की शपथ दिलाई।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “हमारे राष्ट्र को एकजुट करने में सरदार वल्लभभाई पटेल के उल्लेखनीय योगदान को याद करते हुए, हमने भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने के अपने सामूहिक संकल्प को दोहराया। उनकी अमूल्य विरासत हमें ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के विजन और एक सशक्त, एकजुट तथा विकसित भारत के निर्माण की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करती रहे।”

News Source : Social Media

Image Source : X @JPNadda

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here