मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में ‘नेशनल ऑर्गन ट्रांसप्लांट गेम्स 2026’ का उद्घाटन किया। उपराष्ट्रपति ने उन दिवंगत अंगदाताओं और उनके परिवारों के प्रति गहरी श्रद्धा व्यक्त की, जिनके निस्वार्थ फैसलों ने दूसरों को जीवन का दूसरा मौका दिया है। उन्होंने इन खेलों को साहस, दृढ़ संकल्प, करुणा और जीवन के अनमोल उपहार के उत्सव के रूप में वर्णित किया। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव, लोकसभा सांसद बांसुरी स्वराज और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान, उपराष्ट्रपति ने ‘ज़िंदगी दोबारा’ कैलेंडर जारी किया और जर्मनी के ड्रेसडेन में आयोजित ‘वर्ल्ड ट्रांसप्लांट गेम्स 2025’ के पदक विजेताओं को सम्मानित किया। उपराष्ट्रपति ने विश्व रिकॉर्ड बनाने के एक प्रयास को देखा, जिसमें ट्रांसप्लांट प्राप्तकर्ताओं और अंगदाताओं सहित 570 लोगों ने एक साथ ताड़ासन किया। इस सफल प्रयास के बाद, ‘वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, नई दिल्ली’ की ओर से आयोजकों को “ताड़ासन करने वाले ट्रांसप्लांट प्राप्तकर्ताओं और अंगदाताओं के सबसे बड़े समूह” के लिए एक प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। उपराष्ट्रपति ने उपस्थित लोगों के साथ मिलकर अंगदान की शपथ ली और कबड्डी, टेबल टेनिस तथा बैडमिंटन के प्रदर्शनी मैचों को देखा।
News Source : Social Media
Image Source : X @VPIndia
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



