मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली है। हालांकि भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवां टी-20 मुकाबला 7 विकेट से हार गई। हैमिल्टन में न्यूजीलैंड ने 192 रन का लक्ष्य 18 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। टिम साइफर्ट ने 50 गेंदों पर 93 रन बनाए, जबकि ग्लेन फिलिप्स 65 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और नीतीश रेड्डी ने एक-एक विकेट लिया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 191 रन बनाए। ईशान किशन ने 32 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने 23 गेंदों पर 50 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से एडम मिल्ने ने 4 विकेट झटके।
News Source : Social Media
Image Source : X @BCCI
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



