मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 1 नवंबर 2026 को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस (हीरक जयंती) समारोह के अवसर पर चंडीगढ़ पुलिस को राष्ट्रपति निशान से अलंकृत किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “शौर्य, सेवा और सुशासन, यही चंडीगढ़ पुलिस की पहचान है। चंडीगढ़ पुलिस के 60 वर्ष पूर्ण होने पर आज चंडीगढ़ में आयोजित हीरक जयंती समारोह में चंडीगढ़ पुलिस को राष्ट्रपति निशान से अलंकृत किया। यह सम्मान बीते छह दशकों से क्षेत्र की सुरक्षा, शांति और स्थिरता में कीर्तिमान बनाने वाले चंडीगढ़ पुलिस के जवानों का सम्मान है। कभी आतंकवाद की आग में झुलसा चंडीगढ़ आज देश के सबसे सुरक्षित क्षेत्रों में गिना जाता है, और इसके पीछे इस बल का साहस, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @AmitShah
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



