मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के सुकना में भारतीय सेना की ‘त्रिशक्ति कोर’ की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान उन्होंने एलएसी के पास बुनियादी ढांचे के विकास, अत्याधुनिक सैन्य उपकरणों की तैनाती और नई तकनीकों के इस्तेमाल पर विशेष ध्यान दिया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने, सीमावर्ती इलाकों में बुनियादी ढांचे का विकास करने और वहां के समुदायों के कल्याण में ‘त्रिशक्ति कोर’ की भूमिका की सराहना की। उन्होंने रक्षा बलों से कहा कि वे हाइब्रिड खतरों, साइबर हमलों, ड्रोन घुसपैठ और इन्फॉर्मेशन वारफेयर के प्रति सतर्क रहें।
News Source : Social Media
Image Source : X @SpokespersonMoD
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



