मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को अहमदाबाद में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राज्य की कानून-व्यवस्था व आंतरिक सुरक्षा पर समीक्षा बैठक की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि प्रदेश में नवीन कानूनों के लागू होने के बाद 60 दिनों के भीतर 92% आरोप-पत्र दाखिल कर और 2,412 अवैध विदेशी नागरिकों को निर्वासित कर गुजरात ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की एजेंसियाँ मिलकर तटीय निगरानी मजबूत करें, ड्रग नेटवर्क पर प्रहार करें और नशामुक्त गुजरात के संकल्प को साकार करें।
News Source : Social Media
Image Source : X @AmitShah
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



