मध्य प्रदेश: कटनी और सिवनी में आग से 12 की मौत, सीएम ने पीड़ित परिवारों को 4-4 लाख रुपये की सहायता के दिए निर्देश

0
74

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के कटनी और सिवनी जिलों में दीपावली की रात लगी अलग-अलग आग में कुल 12 लोगों की जान चली गई है। सिवनी जिले के छपारा के महावीर वार्ड क्रमांक-7 में जैन मंदिर के पास कुंदन सोनी के मकान में तड़के करीब 4 से 4:30 बजे आग लग गई। उस समय घर में परिवार के 10 सदस्य मौजूद थे, जिनमें से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। तेजी से फैली आग और धुएं के कारण परिवार के कई सदस्य घर के अंदर फंस गए थे। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

आप को बता दे, दूसरी घटना कटनी जिले के बरही में रात करीब 12 बजे हुई, जहां पूरन अग्रवाल और रितेश अग्रवाल की क्रॉकरी दुकान में आग लग गई। दुकान के ऊपर बनी तीन मंजिला इमारत भी आग की चपेट में आ गई और आग व धुएं के कारण अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। इस हादसे में दो महीने के बच्चे सहित छह लोगों की मौत हो गई। आग बुझाने और इमारत में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए देर रात तक प्रयास किए गए, जिसके बाद सुबह करीब 6:30 बजे जेसीबी की मदद से इमारत की दीवार तोड़कर दो लोगों को बाहर निकाला गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दोनों घटनाओं पर दुख जताया और मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं और कहा कि इस कठिन समय में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है।

Image source: Social media
News Source: Social media

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here