मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद में एसजी हाईवे पर इस्कॉन से साणंद तक 415 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित 4 किलोमीटर लंबे व 6-लेन ओवरब्रिज का लोकार्पण किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आज अहमदाबाद में SG हाईवे, जोधपुर पर इस्कॉन से साणंद तक ₹415 करोड़ की लागत से नवनिर्मित 4 किलोमीटर लंबे व 6-लेन ओवरब्रिज का लोकार्पण किया। इससे शहर के सबसे व्यस्त मार्ग पर यातायात सुगम होगा, नागरिकों के समय और ईंधन की बचत होगी तथा अहमदाबाद से साणंद के औद्योगिक क्षेत्र तक आवागमन और तेज होगा।”
News Source : Social Media
Image Source : X @AmitShah
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



