मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शुक्रवार को छठ महापर्व के शुभारंभ पर सोनिया विहार में आयोजित भव्य म्यूजिकल फाउंटेन शो में शामिल हुईं। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ दिल्ली ने बताया कि इस मनमोहक प्रस्तुति में मां यमुना और भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाएं जीवंत हो उठीं। इलेक्ट्रिक रिवर क्रूज, आधुनिक सुविधाओं और सांस्कृतिक आकर्षणों के साथ नमो यमुना रिवर सफारी दिल्ली में पर्यटन और आध्यात्मिक अनुभवों का नया केंद्र बन रही है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस अवसर पर दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद मनोज तिवारी, कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, रविन्द्र इन्द्राज सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
News Source : Social Media
News Source : X @CMODelhi
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



