मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को बेहाली वन्यजीव अभयारण्य का दौरा किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री कार्यालय, असम सरकार ने बताया कि सीएम सरमा ने वहां संरक्षण कार्यों का जायजा लिया और कठिन परिस्थितियों में काम कर रहे वन अधिकारियों तथा फ्रंटलाइन कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, असम सरकार ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने ‘हॉर्नबिल फॉरेस्ट कैंप’ का उद्घाटन भी किया। पहले दिए गए निर्देशों के अनुसार, इको टास्क फोर्स ने वनीकरण का काम शुरू कर दिया है। साथ ही, अभयारण्य की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए नए वन शिविर भी स्थापित किए जा रहे हैं।
News Source : Social Media
Image Source : X @CMOfficeAssam
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



