मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मेरठ में आयोजित ‘पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह’ में शामिल हुए। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम योगी ने लिखा, “क्रांति धरा मेरठ में आज आयोजित ‘पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह’ में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों की वीर नारियों एवं माताओं तथा वरिष्ठ भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित किया।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “साथ ही, भारतीय सशस्त्र सेनाओं में उत्तर प्रदेश के वीर सपूतों के अद्वितीय पराक्रम पर आधारित पुस्तक ‘शौर्यगाथा’ का विमोचन और विभिन्न जनपदों में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय का लोकार्पण भी किया। सभी पूर्व सैनिकों, सैन्य अधिकारियों एवं उनके परिजनों का हार्दिक अभिनंदन।”
News Source : Social Media
Image Source : X @myogiadityanath
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



