जम्मू-कश्मीर : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने क्लस्टर यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू के पहले दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

0
64
जम्मू-कश्मीर : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने क्लस्टर यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू के पहले दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज क्लस्टर यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू के पहले दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने लिखा, “क्लस्टर यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू के पहले दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए मुझे खुशी हो रही है। 163 स्वर्ण पदकों में से 130 हमारी बेटियों को मिले हैं, जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। मैंने तकनीक के प्रभावी उपयोग और नैतिक समझ पर जोर दिया। तकनीक हमें बताती है कि हम क्या कर सकते हैं, जबकि ह्यूमैनिटीज हमें सिखाती है कि हमें क्या करना चाहिए।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “मैंने स्नातक होने वाले युवाओं से कहा कि वे ‘डेमोग्राफिक डिविडेंड’ (जनसांख्यिकीय लाभांश) को एक डेमोग्राफिक जिम्मेदारी के रूप में देखें। सीखना कभी बंद न करें, अवसर पैदा करें, नैतिक मूल्यों का पालन करें, दूसरों को आगे बढ़ाएं और राष्ट्र की सेवा करें। आपके हाथों से ही 2047 तक ‘विकसित भारत’ का निर्माण होगा। स्नातक होने वाले सभी विद्यार्थियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं!”

News Source : Social Media

Image Source : X @manojsinha_

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here