चंडीगढ़ : सीएम सैनी ने ग्रीन क्लाइमेट रेज़िलिएंस फंड को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की

0
81
चंडीगढ़ : सीएम सैनी ने ग्रीन क्लाइमेट रेज़िलिएंस फंड को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को चंडीगढ़ में ग्रीन क्लाइमेट रेज़िलिएंस फंड को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ हरियाणा ने बताया कि मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण, जलवायु अनुकूलन और पराली प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सरकार की पहल से किसान पराली जलाने के बजाय उसका सदुपयोग कर इसे आय के अतिरिक्त स्रोत के रूप में अपना रहे हैं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ हरियाणा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि बैठक में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने सरकार की पहल की सराहना करते हुए तकनीकी सहयोग और योगदान देने की इच्छा जताई। फंड के प्रभावी संचालन के लिए ‘पृथ्वी’ नाम से कंपनी गठित करने तथा इसके कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

News Source : Social Media

Image Source : X @cmohry

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here