मप्र : सीएम यादव ने नीमच जिले के ग्राम बसी स्थित ग्रीनको ग्रुप के पम्प्ड हाइड्रो स्टोरेज पावर प्लांट का अवलोकन किया

0
85
मप्र : सीएम यादव ने नीमच जिले के ग्राम बसी स्थित ग्रीनको ग्रुप के पम्प्ड हाइड्रो स्टोरेज पावर प्लांट का अवलोकन किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को गांधी सागर में आयोजित कैबिनेट बैठक के पश्चात मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ नीमच जिले के ग्राम बसी स्थित ग्रीनको ग्रुप के पम्प्ड हाइड्रो स्टोरेज पावर प्लांट का अवलोकन किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परियोजना की एक इकाई का बटन दबाकर शुभारंभ किया। 1,920 मेगावाट क्षमता की यह परियोजना प्रदेश में ऊर्जा भंडारण और विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आज गांधीसागर में कैबिनेट बैठक के पश्चात नीमच जिले के रामपुर स्थित ग्रीनको पावर प्लांट का अवलोकन किया। इस अवसर पर ₹11,474 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन ‘गांधीसागर पम्प्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना’ की एक इकाई का शुभारंभ भी किया। एशिया महाद्वीप की अपनी तरह की पहली और अभिनव परियोजना 414 हेक्टेयर भूमि पर विकसित की जा रही है। इसमें कुल 9 टर्बाइन स्थापित किए जा रहे हैं और इसकी पूर्ण क्षमता 1,920 मेगावाट होगी। इससे बिजली की मांग के पीक आवर्स में प्रदेश को पर्याप्त बिजली उपलब्ध हो सकेगी और ऊर्जा भंडारण एवं आपूर्ति के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को नई शक्ति मिलेगी।”

News Source : Social Media

Image Source : X @CMMadhyaPradesh

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here