मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को रोम में इटली के उप-प्रधानमंत्री और विदेश तथा अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंत्री एंटोनियो तजानी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारत-इटली ‘विशेष रणनीतिक साझेदारी’ को आगे बढ़ाने पर बहुत सार्थक चर्चा की, जिसमें क्षेत्रों में द्विपक्षीय व्यापार और निवेश, औद्योगिक सहयोग और उन्नत विनिर्माण तथा प्रौद्योगिकी, स्वच्छ ऊर्जा और नवाचार जैसे क्षेत्रों में नए अवसर तलाशने पर विशेष ध्यान दिया गया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में कह कि भारत और इटली आर्थिक संबंधों को गहरा करने और सहयोग के नए रास्ते बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। हमने इस साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने और 2029 तक 20 अरब यूरो के द्विपक्षीय व्यापार के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को हासिल करने के अपने संकल्प को दोहराया।
News Source : Social Media
Image Source : X @PiyushGoyal
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



