मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने बुधवार को तुर्किये के अंताल्या में सीओपी31 के दौरान कोएलिशन फॉर डिजास्टर रेजिलिएंट इंफ्रास्ट्रक्चर (सीडीआरआई) की मंत्रिस्तरीय वार्ता में भाग लिया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने लिखा, “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में शुरू किया गया सीडीआरआई यह दिखाता है कि देश साझा जोखिमों से निपटने, विशेषज्ञता साझा करने और बुनियादी ढांचे को अधिक लचीला और मजबूत बनाने के लिए व्यावहारिक तरीके विकसित करने के लिए एक साथ आ सकते हैं।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “इस कार्यक्रम में बोलते हुए, मैंने इस बात पर जोर दिया कि हमें रेजिलिएंस को केवल एक अतिरिक्त लागत के रूप में देखना बंद करना चाहिए। असल में, यह विकास की सुरक्षा करने, भविष्य के नुकसान को कम करने और यह सुनिश्चित करने के लिए एक निवेश है कि सार्वजनिक संसाधनों से लंबे समय तक लाभ मिलता रहे।”
News Source : Social Media
Image Source : X @byadavbjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



