मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को लखनऊ में आयोजित 5वें कौशल दीक्षांत समारोह में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई), राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थानों (एनएसटीआई) और प्रशिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों (IToT) के टॉपर्स को सम्मानित किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत सिंह, भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी एवं मा. उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ब्रजेश पाठक उपस्थित रहे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “‘नए उत्तर प्रदेश’ में युवाओं को कौशल विकास के अवसर उपलब्ध कराने का परिणाम है कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत अब तक 17 लाख से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है। इनमें से 7 लाख से अधिक युवाओं को कैंपस चयन के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने एवं नियोजित करने में सफलता प्राप्त हुई है। प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार और सम्मानित होने वाले सभी युवाओं एवं प्रशिक्षकों को बधाई व शुभकामनाएं।”
News Source : Social Media
Image Source : X @myogiadityanath
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



