AUS vs ENG टी-20 सीरीज : ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी-20 मैच में इंग्लैंड को 3 विकेट से हराया

0
60
AUS vs ENG टी-20 सीरीज : ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी-20 मैच में इंग्लैंड को 3 विकेट से हराया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मेलबर्न में शनिवार को खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को तीन विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। भारत में जन्मे ऑलराउंडर निखिल चौधरी जीत के नायक रहे। उन्होंने गेंदबाजी में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक और सैम करन को आउट किया, फिर 38 गेंदों पर 66 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 187 रन बनाए। 13 रन तक उसके दोनों सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट और एन्यूरिन डोनाल्ड आउट हो गए, लेकिन ब्रूक ने टॉम बैंटन के साथ तीसरे विकेट के लिए 97 रन जोड़े। ब्रूक ने 28 गेंदों पर चार चौकों और छह छक्कों की मदद से 65 रन बनाए। निखिल ने इस साझेदारी को तोड़ने के बाद सैम करन को भी आउट किया और चार ओवर में 21 रन देकर दो विकेट लिए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने सैम हार्पर के 15 गेंदों पर 32 और कप्तान मिचेल मार्श के 37 रन की बदौलत अच्छी शुरुआत की। चौथे नंबर पर आए निखिल ने मार्श के साथ 42 और टिम डेविड के साथ 48 रन की साझेदारी की। उनके आउट होने के समय ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 20 रन चाहिए थे। जैक एडवर्ड्स ने 11 गेंदों पर नाबाद 25 रन बनाकर सैम करन की गेंद पर चौका लगाते हुए टीम को 19.5 ओवर में सात विकेट पर 191 रन तक पहुंचाया।

News Source : Social Media

Image Source : X @ICC

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here