केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव के साथ घरेलू गेहूं के स्टॉक-खाद्यान्न की उपलब्धता की समीक्षा की

0
61
केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव के साथ घरेलू गेहूं के स्टॉक और खाद्यान्न की उपलब्धता की समीक्षा की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सोमवार को खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव के साथ घरेलू गेहूं के स्टॉक और खाद्यान्न की उपलब्धता की समीक्षा की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोसगई ने बताया कि इसमें ओपन मार्केट सेल स्कीम (ओएमएसएस) के तहत बिक्री और गेहूं के निर्यात जैसे विषय शामिल थे। चर्चा के दौरान, ‘अल नीनो’ के मजबूत पूर्वानुमान और गेहूं के उत्पादन पर इसके संभावित असर को ध्यान में रखते हुए, उत्पादन की संभावनाओं का भी आकलन किया गया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि इस समीक्षा का मुख्य जोर वितरण की प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त भंडार बनाए रखने, जरूरतों के हिसाब से खरीद करने और सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के माध्यम से खाद्यान्न की समय पर आवाजाही सुनिश्चित करने पर था। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता पर्याप्त बफर स्टॉक बनाए रखना, आपूर्ति से जुड़ी संभावित चुनौतियों का पहले से अनुमान लगाना और पूरे देश में खाद्यान्न की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

News Source : Social Media

Image Source : X @JoshiPralhad

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here