मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को कोण्डागांव जिले के ग्राम धनोरा में 132.69 करोड़ रुपए की लागत के 49 विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ छत्तीसगढ़ ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस अवसर पर 2.50 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया, जिससे 56 गांवों के लगभग 56 हजार ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। वहीं, ‘कोंडानार प्रीमियम राइस’ ब्रांड का शुभारंभ कर 730 किसानों की परंपरागत उपज को नई बाजार पहचान दिलाने की पहल की। इस पूरी प्रक्रिया में बिहान की दीदियां धान के संग्रहण, प्रसंस्करण से लेकर पैकेजिंग और विपणन तक की जिम्मेदारी संभालेंगी, जिससे ग्रामीण महिलाओं के लिए स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता के नए अवसर सृजित होंगे।
News Source : Social Media
Image Source : X @ChhattisgarhCMO
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



