मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने गुरुवार को पटना में आयोजित ‘संविधान गौरव दिवस’ कार्यक्रम को संबोधित किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने लिखा, “भारत का संविधान केवल कानूनों का दस्तावेज नहीं, बल्कि हमारी हजारों वर्षों की सभ्यता, संस्कृति और लोकतांत्रिक परंपराओं का प्रतिबिंब है। जिस कांग्रेस ने संविधान को सत्ता बचाने का हथियार बनाया और बाबा साहब का अपमान किया, वही आज संविधान की झूठी दुहाई दे रही है। दूसरी ओर, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मोदी सरकार ने संविधान को युवाओं, गरीबों, किसानों और महिलाओं के सशक्तिकरण का माध्यम बनाया है।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “50 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालकर मोदी सरकार ने यह सिद्ध किया है कि हम बाबा साहब के सामाजिक न्याय के संकल्प को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @NitinNabin
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



