मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को आगरा में उत्तर भारत के राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के लिए आयोजित जल जीवन मिशन 2.0 के क्षेत्रीय सम्मेलन में भाग लिया। इस अवसर पर केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी तथा पंचायती राज राज्य मंत्री और आगरा से सांसद प्रो. एस. पी. सिंह बघेल, उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सहित जल शक्ति मंत्रालय एवं विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी लंबित योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल नल कनेक्शन देना नहीं, बल्कि प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक नियमित, पर्याप्त एवं स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के ‘हर घर जल’ के संकल्प को साकार करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही हैं।
News Source : Social Media
Image Source : X @CRPaatil
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



