मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में आयोजित 5वें गोमती पुस्तक महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिखित पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’ भेंट की। सीएम योगी ने कहा कि यह पुस्तक महोत्सव 9 दिनों तक हजारों युवाओं एवं विद्यार्थियों को एक ऐसा मंच प्रदान करेगा, जहां वे ज्ञानवर्धक, मनोरंजक एवं रोचक पुस्तकों से परिचित होने के साथ ही पठन-पाठन के प्रति अपनी रुचि को और समृद्ध कर सकेंगे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से शिक्षा मंत्रालय प्रतिवर्ष देश के अलग-अलग भागों में पुस्तक महोत्सव के माध्यम से अपनी प्राचीन ज्ञान-परंपरा को आधुनिक ज्ञान से जोड़ने के एक अभिनव प्रयास को सतत आगे बढ़ा रहा है। इसी शृंखला में आज लखनऊ में 5वें गोमती पुस्तक महोत्सव का शुभारंभ किया। सभी बच्चों एवं युवा साथियों को हृदय से बधाई व पुस्तक महोत्सव के प्रति मंगलमय शुभकामनाएं।”
News Source : Social Media
Image Source : X @myogiadityanath
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



