मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में ब्रिक्स समिट के दौरान वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग से मुलाकात की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की। इन संबंधों को मई 2026 में वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव और वियतनाम के समाजवादी गणराज्य के राष्ट्रपति तो लाम की भारत यात्रा के दौरान ‘बेहतर व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक बढ़ाया गया था।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि दोनों नेताओं ने आपसी महत्व के विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया और अपनी साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
News Source : Social Media
Image Source : X @MEAIndia
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



