मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज जापान के नागोया में 20वें एशियाई खेल आइची-नागोया 2026 के दौरान ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (ओसीए) के डायरेक्टर जनरल और वर्ल्ड एक्वाटिक्स के प्रेसिडेंट कैप्टन हुसैन अल-मुसल्लम के साथ बैठक की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने लिखा, “हमने भारत के नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन्स और उनसे जुड़े एशियाई फेडरेशन्स के बीच सहयोग को मज़बूत करने पर चर्चा की।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “साथ ही, हमने भारत में एक्वाटिक स्पोर्ट्स को और विकसित करने के तरीकों पर भी बात की, जिसमें जमीनी स्तर पर भागीदारी बढ़ाने और युवा प्रतिभाओं को निखारने पर खास जोर दिया गया। ओसीए ने विभिन्न एशियाई-स्तरीय चैंपियनशिप की मेजबानी करने की भारत की इच्छा का स्वागत किया। यह पूरे महाद्वीप में खेल सहयोग और विकास को मजबूत करने के हमारे साझा संकल्प को दर्शाता है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @mansukhmandviya
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



