मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को जम्मू यूनिवर्सिटी ने ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ पर एक डॉक्यूमेंट्री और कोलाज प्रदर्शनी लॉन्च की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने लिखा, “यह पहल नशीली दवाओं के दुरुपयोग से लड़ने, सप्लाई चेन को तोड़ने और पीड़ितों के पुनर्वास के लिए हमारे सामूहिक संकल्प को दर्शाती है।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “गांवों से लेकर यूनिवर्सिटी तक, महिलाएं, युवा क्लब, शिक्षक और नागरिक समाज जम्मू-कश्मीर को नशा मुक्त बनाने के लिए एकजुट हुए हैं। शिक्षा, जागरूकता और संवेदना हमारे सबसे मजबूत हथियार हैं। आइए हम अपने युवाओं की रक्षा करने, समाज को सशक्त बनाने और एक स्वस्थ भविष्य का निर्माण करने का संकल्प लें।”
News Source : Social Media
Image Source : X @manojsinha_
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



