केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने एनआईएच रुड़की की टीम के साथ हिमालयी ग्लेशियरों और उन पर जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को लेकर चर्चा की

0
72
केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने एनआईएच रुड़की की टीम के साथ हिमालयी ग्लेशियरों और उन पर जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को लेकर चर्चा की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने सोमवार को राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान (एनआईएच) रुड़की की टीम के साथ हिमालयी ग्लेशियरों और उन पर जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने कहा कि हमारे हिमालयी ग्लेशियर केवल प्राकृतिक धरोहर नहीं, बल्कि हमारी गंगा, ब्रह्मपुत्र और सिंधु जैसी विशाल नदी प्रणालियों के प्रमुख जलस्रोत हैं और देश की दीर्घकालिक जल सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम वैज्ञानिक अध्ययन, निरंतर निगरानी और आधुनिक तकनीक के माध्यम से जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को बेहतर ढंग से समझने और उनसे निपटने की दिशा में मिलकर कार्य कर रहे हैं।

News Source : Social Media

Image Source : X @CRPaatil

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here