मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने सोमवार को जैसलमेर के पोखरण फ़ील्ड फायरिंग रेंज में पहली बार आयोजित आईएएफ ड्रोनाथॉन-2026 का उद्घाटन किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में भारतीय वायु सेना ने बताया कि 14 से 16 सितंबर 2026 तक चलने वाले इस कार्यक्रम में 20 से ज्यादा भारतीय डिफेंस कंपनियाँ, स्टार्टअप, एमएसएमई, डीपीएसयू और इनोवेटर हिस्सा ले रहे हैं। इसमें यूएएस, सीयूएएस, स्वार्म्स और EW जैसी नई अनमैन्ड (बिना पायलट वाली) तकनीकों का असल ऑपरेशनल स्थितियों में लाइव ट्रायल किया जा रहा है। इस इवेंट का मकसद तकनीक को परखना, क्षमता में कमियों का पता लगाना और ऑपरेशनल इस्तेमाल को तेजी से आगे बढ़ाना है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारतीय वायु सेना ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि इसमें आईएएफ के अपने बनाए मल्टी-मोड अनमैन्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट (यूटीएम) सिस्टम ‘वायु उत्तम’ का भी प्रदर्शन किया गया। यह सिस्टम मिलिट्री और सिविल यूएएस का रियल-टाइम पता लगाने और उन्हें मैनेज करने में सक्षम है, जिससे एयरस्पेस को ज्यादा सुरक्षित, स्मार्ट और मजबूत बनाने की दिशा में मदद मिलेगी।
News Source : Social Media
Image Source : X @IAF_MCC
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



