मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को मुनक नहर पर प्रेमबाड़ी पुल के पास चल रहे सफाई, सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था और भव्य छठ घाट के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा एवं संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम रेखा गुप्ता ने लिखा, “अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ तय समयसीमा में पूरे हों।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “हमारा प्रयास है कि छठ महापर्व से पहले मुनक नहर स्वच्छ, सुव्यवस्थित और श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुरूप तैयार हो। जो नहर कभी उपेक्षा की तस्वीर थी, आज वही आस्था, व्यवस्था और विकास के नए स्वरूप में बदल रही है। यही ‘विकास भी, विरासत भी’ के हमारे संकल्प की पहचान है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @gupta_rekha
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



