मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली में इस्माइली मुस्लिम समुदाय के 50वें इमाम प्रिंस रहीम आगा खान पंचम से मुलाकात की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, “नई दिल्ली में महामहिम प्रिंस रहीम आगा खान पंचम से मिलकर खुशी हुई। भारत, आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क के साथ अपने संबंधों को बहुत महत्व देता है, जो मानवीय विकास के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता पर आधारित हैं।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “हमारी बातचीत सामाजिक विकास, सिंचाई, सहकारी समितियों, प्राकृतिक खेती (जिसमें मोटे अनाज या मिलेट्स भी शामिल हैं) और सौर ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने पर केंद्रित रही। सतत विकास और मानवता के व्यापक हित के लिए इन साझेदारियों को आगे बढ़ाने की अपनी साझा प्रतिबद्धता को हमने फिर से दोहराया।”
News Source : Social Media
Image Source : X @AmitShah
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



