महिला एशिया कप 2026 : भारत ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 40 रन से हराया

0
83
महिला एशिया कप 2026 : भारत ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 40 रन से हराया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत ने महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच में भारत ने बांग्लादेश को 40 रन से हराया। दुबई में खेले गए मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 149 रन बनाए। शेफाली वर्मा ने 40 गेंद पर 64 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल थे। कप्तान हरमनप्रीत कौर 24 रन बनाकर नाबाद रहीं, जबकि ऋचा घोष ने 21 रन जोड़े।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जवाब में 150 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 7 विकेट पर 109 रन ही बना सकी। गेंदबाजी में भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट लिए और नंदनी शर्मा को आखिरी ओवर में 2 विकेट मिले।

News Source : Social Media

Image Source : X @BCCIWomen

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here