महिला एशिया कप 2026 : भारत ने जीता खिताब, फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराया

0
60
महिला एशिया कप 2026 : भारत ने जीता खिताब, फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत ने महिला एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 72 रनों के बड़े अंतर से मात दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 183 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया, जिसकी नींव शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने रखी। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 129 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की, जिसमें शेफाली ने 39 गेंदों में 68 और मंधाना ने 39 गेंदों में 59 रन बनाए। हालांकि पारी के अंत में रनों की गति थोड़ी धीमी हुई, लेकिन भारत का स्कोर चुनौतीपूर्ण बना रहा।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और क्रांति गौड़ ने पहले ही ओवर में इमेशा दुलानी (4) को आउट कर दिया। इसके बाद चमारी अट्टापट्टू (36) और विश्मी गुनारत्ने (20) ने दूसरे विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी कर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन दोनों को दीप्ति शर्मा ने आउट कर दिया। श्री चरणी ने गेंदबाजी में कहर बरपाते हुए 4 विकेट झटके, जबकि दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट लिए।आखिरी ओवर की अंतिम गेंद पर दीप्ति ने कौशानी नुथ्यंगना को आउट कर श्रीलंका को ऑल आउट किया और भारत को 72 रनों से जीत दिलाई।

News Source : Social Media

Image Source : X @BCCIWomen

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here