मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को बेमेतरा जिले के 81 सेवानिवृत्त शिक्षकों को शॉल, श्रीफल, स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया। वहीं जिले के 42 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा गोल्ड मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ छत्तीसगढ़ ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री साय ने प्रबुद्ध नागरिकों एवं समाजसेवी संस्थाओं द्वारा प्रकाशित ‘शिक्षक स्मृति पत्रिका’ का विमोचन किया। साथ ही ‘मोर गांव मोर पानी’ महाभियान के तहत बेमेतरा जिले को क्रिटिकल जोन से सेमी-क्रिटिकल जोन में लाने में उल्लेखनीय योगदान के लिए जनपद पंचायत बेमेतरा, बेरला एवं नवागढ़ को सम्मानित किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ छत्तीसगढ़ ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में प्रगति के लिए शिक्षा जरूरी है। शिक्षक राष्ट्र के निर्माता होते हैं। शिक्षक जिस नागरिक का निर्माण करते हैं, उसी से देश और समाज का निर्माण होता है। शिक्षक समाज में ज्ञान का दीप जलाने का कार्य करते हैं, जो अज्ञानता के अंधकार को दूर करता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने बेमेतरा शहर में गौरव पथ निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपए तथा ग्राम पंचायत तीवरिया में नवीन विद्युत सब-स्टेशन के निर्माण की घोषणा की।
News Source : Social Media
Image Source : X @ChhattisgarhCMO
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



